Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी

जमशेदपुर : आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के द्वारा यूनियन प्रांगण में टाटा साहब के प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, ईआर हेड सौमिक रॉय, एलेन जोसेफ, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। इससे पूर्व टाटा मोटर्स के ग्राम विकास केंद्र परिसर में यूनियन के महामंत्री आरके आरके सिंह एवं ईआर हेड सौमिक रॉय के द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एलेन जोसेफ, बाबूलाल , ग्राम विकास केंद्र के कर्मचारी, यूनियन के सदस्य, यूनियन के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।

यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने आजादी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उसी परिपेक्ष्य में टाटा मोटर्स और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन भी कर्मचारियों के हित में , समाज के हित में और देश के हित में अनेकों काम किये हैं। फलस्वरूप टाटा मोटर्स भी कई दशकों से निरंतर आगे बढ़ा है। उस निरंतरता को बनाए रखने के लिए कारखाने में काम करने वाले एक – एक कर्मचारी का सहयोग सराहनीय है। आने वाले समय में हर चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज के दिन इस तिरंगे के नीचे मिलकर शपथ लें कि जिस संस्थान में हम करते हैं उसे आगे बढ़ाने में मिलकर सहयोग करेंगे। उन्होंने संविधान की रक्षा तथा देश के उन्नति के लिए एक जुट होकर कार्य करने पर बल दिया। सौमिक रॉय ने कहा कि यूनियन और प्रबंधन एक जुट होकर कंपनी, कर्मचारी एवं समाज के लिए कार्य करती है , आगे भी करती रहेगी। उन्होंने सबों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रूद्राभिषेक कार्यक्रम 17 को, भोजपुरी गायक आर्यन बाबू प्रस्तूत करेंगे भजन

Spread the love

Related Posts

Potka : मोबाइल का उपयोग ज्ञानवर्धन के लिए करें : नागेंद्र कुमार

पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में उत्कृष्ट रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एक्सल फैक्ट्री के उत्कृष्ट रक्तदाताओं को टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित किया गया । जिसमें नागेश चौधरी – 75 बार , अखिलेश कुमार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time