Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रूद्राभिषेक कार्यक्रम 17 को, भोजपुरी गायक आर्यन बाबू प्रस्तूत करेंगे भजन

जमशेदपुर: सावन के तीसरे सोमवारी को अर्थात 17 अगस्त को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सौजन्य से टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित यूनियन प्रांगण में भव्य रूद्राभिषेक एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके लिए भव्य तैयारियां की गई है। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह स्वयं निगरानी बनाएं रखें है। यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों को अलग – अलग जिम्मेवारी दी गई।

सोमवार को प्रातः 9 बजे रूद्राभिषेक का कार्यक्रम विधि पूर्वक प्रारंभ होगी। दोपहर 12 :30 बजे से प्रसाद वितरण होगा। जबकि दोपहर 1 बजे से भजन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक आर्यन बाबू अपनी प्रस्तुति देंगे। रूद्राभिषेक के भव्य आयोजन को लेकर यूनियन परिसर में विशाल पंडाल बनाए गए हैं। तमाम तैयारियां अंतिम चरण में है। गौरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा सावन के महीने में देवघर में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक के उपरांत रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या श्रद्धालु भाग लेते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नशामुक्त युवा, शिक्षित समाज और सामाजिक एकता ही सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं : काले

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time