Jamshedpur : नशामुक्त युवा, शिक्षित समाज और सामाजिक एकता ही सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं : काले

अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

जमशेदपुर : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी सह भाजपा नेता एवं नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में शामिल होकर राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने भारत माता के अमर वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक एकता, शिक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने साकची स्थित नमन कार्यालय, बिरसानगर स्थित साई सरस्वती इंग्लिश विद्यालय, बारीडीह पार्क में सीनियर सिटीजन ग्रुप, बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग चौक में स्वर्ण महासंघ फाउंडेशन, टुइलाडूंगरी स्थित गुरुद्वारा श्री कलगिधर साहिब प्रबंधक कमेटी, भालूबासा स्थित श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा समिति, आर डी टाटा गोलचक्कर स्थित दिनेश सिंह बिष्ट 407 स्टैंड तथा हावड़ा ब्रिज के निकट कालीमाटी रोड पर झारखंड सिख सेवा दल सहित शहर के अन्य स्थानों पर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीर सपूतों के त्याग, तपस्या, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है, जिनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता की रक्षा करना तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा भी देती है।

अमरप्रीत सिंह काले ने विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा और शिक्षित समाज ही सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को दिशा देती है, जबकि संस्कार समाज को मजबूती प्रदान करते हैं। इसलिए बच्चों और युवाओं को बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस मजबूत, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर आगे आना होगा। सामाजिक सद्भाव, सेवा, शिक्षा, नशामुक्ति और राष्ट्रहित के संकल्पों को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर ही विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर नमन कार्यालय में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रमुखजन, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं युवाओं सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गालुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर जमशेदपुर में खपाने की थी तैयारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time