Jamshedpur : टाटा मोटर्स में उत्कृष्ट रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एक्सल फैक्ट्री के उत्कृष्ट रक्तदाताओं को टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित किया गया । जिसमें नागेश चौधरी – 75 बार , अखिलेश कुमार एवं सुनील कुमार- 50 बार तथा राजेश कुमार सिंह उर्फ आरके सिंह – 25 बार रक्तदान कर चुके हैं। फलस्वरूप इन सबों को इस उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह, उपहार एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उधर एक्सल फैक्ट्री के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 258 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
टाटा मोटर्स के एच. आर. हेड प्रणव कुमार, ई.आर. हेड सौमिक रॉय , अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी स्वेच्छिक रक्तदाताओं को शुभकामनाएं दी तथा इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया । कार्यक्रम में रक्त संयोजक टोटन बनर्जी एवं दुर्गेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

महामंत्री आरके सिंह हुए सम्मानित

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह द्वारा 25 बार रक्तदान करने के एवज में टाटा मोटर्स के ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मानित किया गया। टाटा मोटर्स के एच आर हेड प्रणव कुमार एवं ईआर हेड सौमिक रॉय ने संयुक्त रूप से इन्हें उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। गौरतलब हो कि श्री सिंह नियमित रूप से रक्तदान कर औरों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हैं। आरके सिंह ने कहा कि किसी को आर्थिक मदद करना एक बात है लेकिन किसी के जीवन बचाने के लिए रक्तदान करना विशेष बात है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर,मन और मस्तिष्क सब ठीक रहता है। इस लिए मैं अपने लिए रक्तदान करता हूं। इससे दूसरे का भी भला हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का रूद्राभिषेक कार्यक्रम 17 को, भोजपुरी गायक आर्यन बाबू प्रस्तूत करेंगे भजन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time