पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, गंगाडीह बेड़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि नागेंद्र कुमार ने बच्चों को मोबाइल के सीमित उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल का इस्तेमाल जरूरत और ज्ञानवर्धन के लिए करना चाहिए। अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री आरके सिंह एवं ईआर हेड ने दी तिरंगे को सलामी
There is no ads to display, Please add some



















































