Potka : मिशन स्वाभिमान के तहत विशेष शिविर आयोजित कर 61 फाइलेरिया मरीजों के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र

पोटका : मिशन स्वाभिमान के तहत मंगलवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया से प्रभावित मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे फाइलेरिया मरीजों की जांच के बाद कुल 61 मरीजों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।

प्रमाण पत्र बनने के बाद पात्र मरीजों को दिव्यांग पेंशन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ मिलने का रास्ता आसान होगा। कार्यक्रम में ऑर्थो सर्जन डॉ. तपस कुमार, प्रभारी डॉ. सुकांत सीट, बी एच एम अनामिका कुमारी, एम टी एस सुनील तिर्की, एमपीडब्लू अवधेश प्रसाद सहित तुषार मंडल, दीपांकर भगत, उपेंद्र मदीना, संजय सिंह और देबाशीष भगत मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी BTT, सहिया साथी दीदियों एवं सहिया दीदियों के साथ पिरामल टीम के शशि भूषण प्रसाद और आर. अंजली का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी टीमों की यह पहल फाइलेरिया मरीजों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Potka : कैरासाईं में जिला परिषद सूरज मंडल समेत तीन पर जानलेवा हमला मामले में कोवाली थाने में शिकायत दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के आंकड़े रखे, बोले- नींव कमजोर होगी तो नई शिक्षा नीति क्या करेगी?

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर कई खुलासे किये हैं। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की दारुण स्थिति को रेखांकित करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : गांधी और शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह के बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र और खाद्य सामग्री

जमशेदपुर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  तथा  ‘विश्व मुस्कान दिवस’ के अवसर पर 2 अक्टूबर को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह कैंपस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time