पोटका: सोमवार की रात करीब 2:30 बजे कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाईं के समीप 30 से 40 की संख्या में अज्ञात कांवरियों के झुंड द्वारा जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में सूरज मंडल, घनश्याम मंडल और रवि मोदक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना को लेकर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने कोवाली थाने में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके और अन्य कांवरियों पर षड्यंत्र के तहत जानलेवा हमला किया गया। आवेदन में उन्होंने बताया कि हड़ियान काली मंदिर के समीप कांवरियों के एक झुंड द्वारा महिला कांवरियों के साथ कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। इसका विरोध करने के बाद आगे जाकर उसी झुंड के लोगों ने कथित तौर पर तैयारी के साथ शराब की बोतल, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया।
सूरज मंडल ने पुलिस से घटना से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की भी मांग की है। इस दौरान सूरज मंडल, कुसुम पूर्ति, सबिता सरदार, दुखनी सोरेन, देवी कुमारी भूमिज, सुकलाल सरदार, गणेश सरदार, मनोज सरदार, राजू कुंडू, पलटू मंडल, अरुणा सारंगी, रमेश मोदी, सनत सी, श्यामल महाकुड़, राजू गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, पिंटू पुरान, भावांतरण दास, दुलाल मंडल, चिरंजीत भगत, उज्जवल मंडल सहित शौर्य यात्रा के सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some



















































