Kharagpur : रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेन में गंदगी फैलाना पड़ेगा महंगा, केंद्र सरकार ने जुर्माना राशि बढ़ायी, 500 की बजाय अब देना होगा 1000 रुपया

खड़गपुर : रेलवे स्टेशन या ट्रेन में गंदगी फैलाना, थूकना, पोस्टर चिपकाना अथवा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अब महंगा पड़ेगा। केंद्र सरकार ने रेलवे परिसरों की स्वच्छता प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए जुर्माने की राशि बढ़ा दी है। नए नियम के तहत दोषी पाए जाने पर ₹1,000 का दंड देना होगा। दंड नहीं भरने पर मामला सक्षम न्यायालय में पहुंचेगा, जहां ₹2,000 तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

भारत सरकार ने राजपत्र अधिसूचना संख्या GSR 758 (E), 25 अगस्त 2026 के जरिए भारतीय रेल (रेलवे परिसरों में स्वच्छता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के लिए दंड) नियम, 2012 में संशोधन किया है। यह बदलाव जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026 के तहत किया गया है।

संशोधित प्रावधानों के तहत निर्धारित स्थान के अलावा रेलवे परिसर या डिब्बे में कूड़ा फेंकना, खाना पकाना, नहाना, थूकना, मूत्र या मल त्याग करना, जानवरों को चारा देना तथा वाहनों की मरम्मत या धुलाई करना प्रतिबंधित रहेगा। बर्तन-कपड़े धोने, अनधिकृत भंडारण, बिना अनुमति पोस्टर लगाने या कुछ लिखने तथा रेलवे संपत्ति को विरूपित करने पर भी कार्रवाई होगी।

पुराने नियम में अधिकतम ₹500 जुर्माने का प्रावधान था। संशोधन के बाद इसे बढ़ाकर ₹1,000 कर दिया गया है। रेलवे का कहना है कि नए प्रावधानों से स्वच्छता नियमों का पालन और यात्रियों की जिम्मेदारी दोनों मजबूत होंगे।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time