Jhargram : ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा दिवस का आयोजन, यातायात नियमों के पालन पर जोर

झाड़ग्राम : सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को झाड़ग्राम जिला मुख्यालय के पांचमाथा इलाके में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित दास की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यातायात को लेकर जागरूक किया गया।
इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पार करते समय यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों की जिम्मेदारी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयासों के साथ आम लोगों की जागरूकता और जिम्मेदारी भी जरूरी है। सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रत्येक वाहन चालक और राहगीर को नियमों का पालन करना चाहिए।

इसे भी पढें : Jhargram : गोपीबल्लभपुर में आयोजित विद्यासागर जयंती  में 700 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नदियों को मां कहते हैं, लेकिन हमने उन्हें मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया, नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास की नीति बदले सरकार : सरयू राय

जमशेदपुर में लागू हो नाला आधारित विकास नीति नदियों का अतिक्रमण मान सभ्यता के लिए ठीक नहीं जमशेदपुर : विश्व नदी दिवस पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने…

Spread the love

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time