जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर 28 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता देबू चटर्जी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर लगातार अपनी आपत्तियां दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटना चाहिए और अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल नहीं होना चाहिए। युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा को लेकर भी पार्टी गंभीर है। प्रदेश प्रवक्ता सैम्सन सुंडी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए आवश्यक बताया।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह 11:30 बजे आमबागान मैदान, साकची से विशाल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता झंडे और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा जाएगा। इसमें चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़ी आपत्तियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी द्वारा एनईपी 2020 के तहत कौशल विकास पर सेमिनार का आयोजन
There is no ads to display, Please add some


















































