Bahragora : बहरागोड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित, दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु दिए गए निर्देश

बहरागोड़ा(Himangshu karan) : बहरागोड़ा थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी रवि होनहागा की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु स्थानीय पूजा कमेटियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान पूजा के पावन अवसर पर यातायात व्यवस्था, सुचारू पेयजल आपूर्ति, निर्बाध बिजली व्यवस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम एवं स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने सभी कमेटियों को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने तथा शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर सुमन कल्याण मंडल, स्वपन महतो, प्रेमांशु पाल, गजेंद्र सिंह, मिंटू पाल, मानिक मंडल, दीपांकर साहू, कमल आचार्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : ओडिशा की तर्ज पर SC श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर दंडक्षत्र माझी समाज ने की बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time