Jhargram : सारथी योजना के तहत राज्यभर के छात्रों के बीच किया गया साइकिल का वितरण, झाड़ग्राम में अशोक विद्यापीठ के 79 छात्रों को मिली साइकिल

झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल सरकार के ‘सारथी’ योजना के तहत मंगलवार को राज्यभर में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा जिले के ब्यांतरा मधुसूदन पाल चौधरी उच्च विद्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यव्यापी साइकिल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसी क्रम में झाड़ग्राम जिले में भी साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय के सुवर्णरेखा सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में अशोक विद्यापीठ उच्च विद्यालय के 79 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा भास्कर, अतिरिक्त जिलाधिकारी (भूमि) लक्ष्मणा पेरुमाल, विधायक लक्ष्मीकांत साउ, अरिजीत दास सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय के कार्यक्रम के साथ जिले के सभी आठ ब्लॉकों के विभिन्न विद्यालयों में भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पात्र छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई।
‘सारथी’ योजना के माध्यम से विद्यार्थियों के विद्यालय आने-जाने को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के साथ उनकी शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है। खासकर दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन के अनुसार निर्धारित समय-सारणी और लक्ष्य के अनुरूप जिलेभर में साइकिल वितरण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न किया गया।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : रात की गश्त में संदिग्ध गतिविधि पकड़ने वाले दो रेलकर्मी हुए सम्मानित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Kharagpur : रात की गश्त में संदिग्ध गतिविधि पकड़ने वाले दो रेलकर्मी हुए सम्मानित

खड़गपुर : रेलवे ट्रैक की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और वस्तुओं पर समय रहते नजर डालकर रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले खड़गपुर मंडल के दो ट्रैक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time