Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर चर्चा’ की। चाय की चुस्कियों के बीच स्थानीय लोगों से सहज बातचीत करते हुए विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और उनकी परेशानियों की जानकारी ली।

इस दौरान वार्ड के लोगों ने सड़क, नागरिक सुविधाओं समेत इलाके से जुड़ी अपनी कई समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने लोगों की बातें ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा और जहां तत्काल कार्रवाई की जरूरत है, वहां जल्द काम शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक के इस जनसंपर्क कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी खुलकर अपनी बात रखी।

‘चाय पर चर्चा’ के दौरान विधायक का लोगों के बीच बैठकर सीधे उनकी समस्याएं सुनना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : सारथी योजना के तहत राज्यभर के छात्रों के बीच किया गया साइकिल का वितरण, झाड़ग्राम में अशोक विद्यापीठ के 79 छात्रों को मिली साइकिल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : सारथी योजना के तहत राज्यभर के छात्रों के बीच किया गया साइकिल का वितरण, झाड़ग्राम में अशोक विद्यापीठ के 79 छात्रों को मिली साइकिल

झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल सरकार के ‘सारथी’ योजना के तहत मंगलवार को राज्यभर में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा जिले…

Spread the love

Kharagpur : रात की गश्त में संदिग्ध गतिविधि पकड़ने वाले दो रेलकर्मी हुए सम्मानित

खड़गपुर : रेलवे ट्रैक की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और वस्तुओं पर समय रहते नजर डालकर रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले खड़गपुर मंडल के दो ट्रैक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time