मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने उन्हें झांसे में लेकर उनकी कार जेएच 01 जीई 3749 अपने कब्जे में ले ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वाहन मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर कार का जल्द पता लगाने और आरोपियों को पकड़ने का अनुरोध किया। घटना के बाद क्षेत्र में वाहन मालिकों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें : Muri : सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some


















































