जमशेदपुरः ग्रेजुएट कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज की एनएसएस(नेशनल सर्विस स्कीम) यूनिट और प्रभात खबर के संयुक्त तत्वाधान में साइबर सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसएसपी किशोर कौशल उपस्थित रहे. मौके पर उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, क्रिप्टोकरंसी एपीके फाइल्स के बारे में बहुत ही सरल ढंग से बताया. उन्होंने छात्राओं को सफलता पाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम से दूर रहने को कहा साथ ही साथ उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के संबंध में जानकारी दी. कॉलेज की प्राचार्य डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रेंडशिप से दूर रहने को कहा. इस दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का किशोर कौशल ने जवाब दिया. मंच संचालन राजकुमारी प्रिया ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुलेखा कुमारी ने किया.
इसे भी पढ़ेः Graduate College: एनएसएस यूनिट 1 के वॉलिंटियर्स ने किया ट्राईबल कल्चर सेंटर का भ्रमण, आदिवासी संस्कृति से हुए रुबरु
There is no ads to display, Please add some



















































