जमशेदपुरः ग्रेजुएट कॉलेज के एनएसएस यूनिट 1 द्वारा गोद लिए गांव प्रधानटोला, परसुडीह में आयोजित सात दिवसीय कैंप के अंतिम दिन मंगलवार को यूनिट के सदस्यों को सोनारी स्थित ट्राईबल कल्चर सेंटर का भ्रमण कराया गया. जहां एनएसएस वॉलिंटियर्स ने सिद्धू कान्हू, तिलका मांझी ,बिरसा मुंडा , लाको बोदरा एवम पंडित रघुनाथ मुर्मू के बारे में जाना ।साथ ही केंद्र में छात्राओं ने जनजातीय कला संस्कृति ,उनके रहन-सहन, पहनावे ,गहने ,बर्तन, शिकार करने के सामानों , वाद्य यंत्रों आदि की जानकारी प्राप्त की. साथ ही वहां 2025 के गणतंत्र दिवस में शामिल ग्रेजुएट कॉलेज की एनएसएस वालंटियर श्रुति चौधरी और राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल पूजा कुमारी ने अपने अनुभवों को शेयर किया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व डॉक्टर निशा कोंगारी ने किया.
इसे भी पढ़ेः Potka: माताजी आश्रम में 9 से 12 मार्च तक रामकृष्ण जयंती सह वार्षिक उत्सव का होगा आयोजन
There is no ads to display, Please add some



















































