आदित्यपुर : आईआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर -2, बंता नगर में बीती रात चोरों ने घर के सामने खड़े एक टेंपो का तीनों चक्का खोलकर चोरी कर लिया. बुधवार की सुबह इसकी जानकारी टेंपो के मालिक सागर को होने के बाद उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की. चोरों ने तीनों चक्का खोलने के बाद ईंट एवं पत्थर का जैक लगा दिया था, जिससे टेंपो यथावत खड़ा रहे. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह सागर अपना टेंपो घर के सामने खड़ा किया था. सुबह उठकर जब वह अपने टेंपो के पास गया तो तीनों चक्का खुला हुआ पाया. आस-पास छानबीन करने पर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली.जिसके उसने थाने में इसकी सूचना दी. दूसरी और स्थानीय लोगों ने बताया कि आदित्यपुर क्षेत्र में इन दोनों चोरियां बढ़ गई है घर एवं फ्लैट क्या लगे कर वाहनों को भी निशाना बना रहे हैं. स्थानीय लोगों ने चोरी का संदेश ब्राउन शुगर का नशा करने बालों पर जताया. लोगों ने पुलिस प्रशासन से चोरियों पर रोकथाम की मांग की.
इसे भी पढ़ें : Adityapur: टाटा स्टील यूआईएसएल की बिजली सेवा की टैरिफ में बढ़ोतरी याचिका पर हुई जनसुनवाई संपन्न
There is no ads to display, Please add some



















































