Jamshepur:साकची में जुआ खेलते छह गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर:  साकची पुलिस ने बुधवार को बाजार स्थित मुर्गा लाइन में छापेमारी कर जुआ खेलते छह लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में गोलमुरी केबुल बस्ती निवासी बबलू कुमार महतो, मानगो जवाहरनगर निवासी रईश अहमद, कदमा भाटिया बस्ती निवासी अरुण कुमार शर्मा, कल्याणनगर निवासी प्रदीप पोद्दार, गोलमुरी बजरंगनगर निवासी गणेश यादव और नीरज कुमार शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से जुआ खिलाने में प्रयुक्त कॉपी, फोन और 1570 रुपये नकद बरामद किए है. पुलिस के अनुसार एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में भोले-भाले लोगों को पैसे डबल करने के नाम पर जुआ खिलाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देख सभी भाग खड़े हुए. हालांकि पुलिस ने छह लोगों को खदेड़कर पकड़ लिया. फिलहाल सभी को जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: खरकाई नदी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time