आरोपियों के पास से 10 मोबाइल, 18 सिम बरामद
देवघर: देवघर पुलिस ने सारवां थाने के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 10 मोबाइल, 18 सिम बरामद हुआ है. बरामद सिम में 5 के खिलाफ पहले से प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज है. गिरफ्तार आरोपियों में पवन दास (ताराबाद, रिखिया), अभय दास (शंकरपुर, देवीपुर), मुकेश दास (नयाखरना, सारठ), नीतीश कुमार मंडल (रघुवाडीह, खागा), अजीत दास (शंकरपुर, देवीपुर), आशीष कुमार सोनकर (राजेन्द्र नगर, गिरिडीह), रमेश दास (चांदमारी, मधुपुर) शामिल हैं. देवघर एसपी सह डीआईजी अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी कि घोरपरास जंगल में साइबर अपराधियों का अड्डा है, जहां से पूरे देश में ठगी हो रही है. इस सूचना के आधार पर एसपी ने एक टीम का गठन किया, जिसमें साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, दारोगा प्रफुल्ल कुमार मांझी व पुलिस बल शामिल थे. टीम ने घोरपरास जंगल में छापेमारी की तो उक्त साइबर अपराधी पकड़े गए.
कैशबैक का झांसा देकर करते थे ठगी
पुलिस ने बताया कि ये लोग फर्जी बैंक, कस्टमर केयर, सरकारी पदाधिकारी बनकर लोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते थे. जांच में दो तरह से ठगी करने की बात सामने आई है, जिसमें बैंक के ग्राहकों को उनके वहाट्सएप के माध्यम से फ्रॉड लिंक भेजकर उनके खाते की ऑनलाइन लांगिंन कर ठगी करते थे. फर्जी फोन-पे, पेटीएम, कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देकर फोन-पे गिरफ्ट कार्ड के जरिए ठगी करते थे.
इसे भी पढ़ेःDeoghar: जसीडीह के संग्राम लोढ़िया गांव में युवकों ने की वृद्ध महिला की पीट-पीट कर हत्या