गम्हरिया: थाना के समीप स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की एक छात्रा 11 फरवरी से लापता है. मामले को लेकर परिजनों ने थाना में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए खोजबीन करने की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार छात्रा जमशेदपुर की रहने वाली है, जो कॉलेज स्थित छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती है. मंगलवार की शाम वह कहीं जाने के लिए कॉलेज से निकली है, जो अभी तक वापस नहीं लौटी है. पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गयी है. पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है. पुलिस द्वारा छात्रा की सहपाठियों से भी पुछताछ की लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
इसे भी पढ़ेः Gamaharia: कंपनी गेट के सामने से बाइक चोरी,खोजबीन में जुटी पुलिस
There is no ads to display, Please add some



















































