गम्हरिया. गम्हरिया थाना अंतर्गत एक कंपनी गेट के बाहर से बिरसानगर निवासी संतोष पात्रो की बाइक (जेएच 05बीएक्स 9570) की चोरी हो गयी. मामले को लेकर श्री पात्रो ने गम्हरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराकर खोजबीन करने की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार पात्रो 11 फरवरी को रोज की तरह सुबह ड्यूटी आये थे. इस दौरान कंपनी गेट के बाहर बाइक खड़ी कर कंपनी के अंदर प्रवेश किया. शाम को जब छुट्टी में निकला तो निर्धारित जगह पर बाइक नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर इसकी जानकारी थाना में दी गयी. पुलिस बाइक की खोजबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: बागबेड़ा में बंद घर से नकद समेत दो लाख की हुई चोरी
There is no ads to display, Please add some



















































