Jamshedpur: बागबेड़ा में बंद घर से नकद समेत दो लाख की हुई चोरी

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गंनसा टोला के रानीडीह निवासी लुदाई मार्डी के घर में बीती रात चोरों ने गेट का कुंडी काटकर अलमारी से रुपयों और  गहनों की चोरी कर ली. लुदाई मार्डी ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई उस घर में बेटी रहती है जबकि वे लोग पास ही दुसरे घर में रहते है. बेटी किसी काम से अस्पताल गई हुई थी. गुरुवार सुबह जब वह घर की साफ सफाई करने गई तो देखा कि दरवाजे में लगी कुंडी काटी गई है. कमरे के अंदर जाने पर पाया कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है. चोरों ने टीवी उठाकर लेकर जाने का भी प्रयास किया पर ले नहीं पाए.  उन्होंने बताया कि अलमारी में रखें सोने चांदी के गहने समेत 15 हजार नकद की चोरी की हुई है. चोरी हुए सामानों की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए है.

इसे भी पढ़ेः Deoghar: जसीडीह के संग्राम लोढ़िया गांव में युवकों ने की वृद्ध महिला की पीट-पीट कर हत्या

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Bahragora :आसमानी बिजली के चपेट में आने से राजमिस्त्री की हुई मौत

बहरगोड़ा : बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है।जहां कालाबांध तालाब में नहाने के दौरान आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time