सब्जी मंडी मीना बाजार में आग में जल गई थी कई दुकानें.
देवघर : गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोमवार को सब्जी मंडी मीना बाजार के अग्नि पीड़ित 30 दुकानदारों के बीच साढ़े सात लाख की सहायता राशि का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व देवघर सब्जी मंडी मीना बाजार में आग लग जाने से कई दुकानों जल गई थी, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था। इस हादसे के बाद दुकानदारों को राज्य सरकार की ओर से अबतक कोई मदद नहीं मिली है। तब सांसद निशिकांत दुबे ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से सभी दुकानदारों के बीच सहायता राशि का वितरण किया।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : सोनारी में बाहा पर्व 10 मार्च को, जाहेरथान कमिटी के अध्यक्ष ने की घोषणा
एक दुकानदार को 25 हजार रुपये की सहायता राशि सांसद की ओर से प्रदान की गई। इस अवसर पर संसद ने कहा कि दुकानदार उनके परिवार की तरह है और नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास। इन दुकानदारों ने भाजपा को वोट दिया है और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। इसीलिए दुकानदारों की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानकर उनके बीच सहायता राशि का वितरण किया गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































