Deoghar : सांसद ने 30 अग्नि पीड़ित दुकानदारों के बीच बांटे 7.50 लाख की सहायता राशि

सब्जी मंडी मीना बाजार में आग में जल गई थी कई दुकानें.

देवघर : गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोमवार को सब्जी मंडी मीना बाजार के अग्नि पीड़ित 30 दुकानदारों के बीच साढ़े सात लाख की सहायता राशि का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व देवघर सब्जी मंडी मीना बाजार में आग लग जाने से कई दुकानों जल गई थी, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था। इस हादसे के बाद दुकानदारों को राज्य सरकार की ओर से अबतक कोई मदद नहीं मिली है। तब सांसद निशिकांत दुबे ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से सभी दुकानदारों के बीच सहायता राशि का वितरण किया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : सोनारी में बाहा पर्व 10 मार्च को, जाहेरथान कमिटी के अध्यक्ष ने की घोषणा

एक दुकानदार को 25 हजार रुपये की सहायता राशि सांसद की ओर से प्रदान की गई। इस अवसर पर संसद ने कहा कि दुकानदार उनके परिवार की तरह है और नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास। इन दुकानदारों ने भाजपा को वोट दिया है और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है। इसीलिए दुकानदारों की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानकर उनके बीच सहायता राशि का वितरण किया गया है।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : तुलसी भवन में मासिक काव्य कलश आयोजित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को किया सम्मानित

जमशेदपुर : रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत…

Spread the love

Gua :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन-पूजन का आयोजन

हवन के साथ मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन का आयोजन स्कूल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time