Patamada : अंचल अधिकारी से मिला जेएलकेएम का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के समाधान की मांग

पटमदा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पटमदा के अंचल अधिकारी राजेन्द्र कुमार दास से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उनसे विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की. साथ ही समस्याओं के समाधान की मांग की. खासकर ओड़िया एवं बनकुचिया पंचायत के खदानों से जनमानस को हो रही दिक्कत, ज़मीन का ऑनलाइन परिशोधन कार्य में पैसे के लेन-देन पर रोक लगाने, महुलतल से दांदुडीह (लगभग 15 किमी) सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन रोकने की मांग की गई. उन्हें बताया गया कि भारी वाहनों की आवाजाही से मैट्रिक और इंटर के परिक्षार्थियों के आने-जाने दिक्कत हो रही है. दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. अंचल अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता फनि महतो, प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रताप महतो, मृत्युंजय महतो, फुलचंद मुर्मू, श्याम सुन्दर महतो, दया सागर महतो, सागर महतो, निर्मल महतो, अंकुर महतो, अजय महतो, विक्रम टुडू, शिव शंकर महतो, सनातन कोड़ा आदि शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कन्वाई यूनियन का जमशेदपुर के जन प्रतिनिधियों से भरोसा उठा, टाइगर जयराम महतो करेंगे आंदोलन की अगुवाई

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time