गम्हरियाः झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गम्हरिया के कई पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान ऊषा मोड़ के पास जिला संयोजक डॉ शुभेंदू महतो के नेतृत्व में अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा गया. साथ ही विभिन्न गांवों में पार्टी को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए भोजोहरि मार्डी को जिम्मेवारी सौंपी गयी. उन्हें एक सप्ताह के अंदर सदस्यों को जोड़ने को कहा गया है. मौके पर डॉ महतो ने बताया कि पार्टी द्वारा जिले में करीब एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लक्ष्य पूरा करने को लेकर सदस्यता अभियान लगातार जारी है. अभियान में बेनीमाधव महतो, देवीलाल महतो, भादो माझी, गोरखा हेंब्रम, अरूण सोरेन समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
इसे भी पढ़ेः Baidyanath Mandir: महाशिवरात्रि को लेकर गणेश मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल
There is no ads to display, Please add some



















































