Potka : रंभा कॉलेज को मिला नैक से बी प्लस प्लस ग्रेड, कॉलेज में उत्सव आयोजित

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ एजूकेशन को नैक से बी प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त होने पर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को उत्सव का आयोजन किया गया. सभी फैकल्टी को कॉलेज प्रबंधन की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई. विद्यार्थियों और फैकल्टी के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया. इस दौरान एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें गुणात्मक शिक्षा और शैक्षणिक वातावरण को भविष्य में और सुदृढ करने पर विचार विमर्श किया गया. सचिव गौरव बचन ने कहा कि नैक का यह ग्रेड  टीमवर्क का परिणाम है और हमें भविष्य में सेमिनार और वर्कशाप के द्वारा खुद को भी शैक्षणिक तौर पर समृद्ध करने की आवश्यकता है.

इसे भी पढ़ेः Potka : पोटका में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का शिलान्यास

वहीं प्रिंसिपल डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा आज के समाज की प्राथमिकता है. हर शिक्षक का यह दायित्व है कि वह शोध और नवाचार के क्षेत्र में प्रयास करें और स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा और संतुष्टि की तरफ उल्लेखनीय प्रयास करें. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक विभाग के हर सदस्य ने कॉलेज के उन्नत भविष्य के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जो प्रशंसनीय है. आई क्यू ए सी इंचार्ज डॉ गंगा भोला ने कहा कि समयानुसार बैठक और विचार मंथन के द्वारा हम विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए विचार करेंगे ,साथ ही वेल्यू एडेड कोर्स पर भी काम करेंगे. इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष रामबचन ने भी सभी शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक फैकल्टी, भूतपूर्व छात्र और वर्तमान विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी.

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time