जमशेदपुर : महाशिवरात्रि के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ,गैजेट गैलेक्सी सोनारी एरोड्रम एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर कि ओर से
122 वां रक्तदान शिविर में लोगों ने 50 यूनिट रक्तदान किया एवं 100 पौधा का वितरण किया गया । सुनील आनंद ने कहा कि जितने भी लोग निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है । रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता परम पुरुष के बच्चे कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं । इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि का मनुष्य कहा गया है। रक्त दाताओं के बीच सुनील आनंद ने रक्तदाताओं को पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर सरकार , तुषार श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव , करिश श्रीवास्तव , सुनील आनंद तथा उन लोगों का भी सहयोग रहा।
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया : भातकुंडा में माल/माल पहाड़िया का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































