बहरागोड़ा : बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत चित्रेश्वर स्थित पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से आए हुए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया. मंदिर के पुजारी दीपक सतपति, स्वपन सतपति, काली किंकर समेत अन्य पूजा कराने में जुटे हैं. सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था. सुविधा के लिए मंदिर कमेटी द्वारा पुरुष और महिलाओं की अलग अलग पंक्ति लगाई गई है. जहां पर श्रद्धालु कतार में खड़े हो कर पूजा अर्चना करते हुए दिखे. मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किया गया. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी शिव मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन भी चौकस है. उधर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी सपरिवार महा शिवरात्रि के अवसर पर चित्रेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने पहुंचे. उन्होंने बैठक कर ग्रामीणों से बातचीत की और उनसे सुझाव प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया : भातकुंडा में माल/माल पहाड़िया का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































