Bokaro: अवैध संबंध के कारण सगी माँ ने ममता को किया शर्मसार, 8 वर्षीय बेटी की करवाई दुष्कर्म व हत्या

बोकारो: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की घटना सामने आई है. इस मामले में बच्ची की माँ समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

 

घटना का अनावरण

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि वे अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार के शादी समारोह में महलीजारा गाँव गए थे. 05 मई 2024 की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी शादी समारोह से लापता हो गई. अगले दिन सुबह 6 बजे बच्ची का शव गाँव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला.

जांच और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बोकारो ने एसआईटी टीम का गठन किया. जांच के दौरान सामने आया कि मृतका की माँ रीना देवी का फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति बाबू दास मुर्मू से प्रेम संबंध था. बच्ची इन संबंधों का विरोध करती थी, जिससे नाराज होकर रीना देवी और उसके प्रेमी ने साजिश रची.
आरोपियों ने शादी समारोह में मौजूद शिवनारायण बेसरा को शराब और पैसों का लालच देकर बच्ची से दुष्कर्म कराया. घटना के बाद गला दबाकर बच्ची की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया. पुलिस ने सभी सबूत को फॉरेनसिक लैब भेज दिया है. घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल, एक सीम, और एक बाइक बरामद किया है.

 

इसे भी पढ़ें : Road Accident: मानगो पारडीह एनएच33 पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत

Spread the love

Related Posts

Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

Spread the love

Gua : गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान, रूटागुटू के घने जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time