Dhanbad: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष की फैक्ट्री में चोरी का मामला, उठ रहा जातिवाद का विवाद – विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेसवार्ता

धनबाद: धनबाद जिले के निरसा स्थित खोखरापहाड़ी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन गोराई के बंद पड़े फैक्ट्री परिसर से चोरी करते हुए दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। उन्होंने अपना गुनाह भी स्वीकार किया, और इस घटना का वीडियो भी मौजूद है। इसके बावजूद कुछ मुस्लिम समाज के ठेकेदार इस मामले को धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग प्रमुख निलय कुमार गाड्यान ने कहा कि आरएसएस इस तरह की कोशिशों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

ग्रामीणों द्वारा की गई मारपीट

निलय कुमार गाड्यान ने बताया कि जब दोनों चोरों को चोरी करते पकड़ा गया, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने के बाद उनसे मारपीट भी की, जिससे उनके पैर में चोट आई। उन्होंने कहा कि इस घटना को इस तरह से पेश करना गलत है, और यदि कोई इसे गलत दिशा में मोड़ेगा, तो विश्व हिंदू परिषद भी चुप नहीं बैठेगी।

झारखंड बांग्ला उन्नयन समिति का विरोध

झारखंड बांग्ला उन्नयन समिति के संस्थापक बेगू ठाकुर ने इस मामले पर कहा कि चोर किसी धर्म या जाति से संबंधित नहीं होते। चोर बस चोर होते हैं। कुछ लोग इस घटना को जाति से जोड़कर उसे दूसरे दिशा में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका वे पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी से यह अपील है कि वे सच्चाई का समर्थन करें, न कि झूठे आरोपियों के पक्ष में खड़े हों।

रोबिन गोराई की पत्नी का बयान

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रोबिन गोराई की पत्नी अनीता गोरी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से उनकी फैक्ट्री में लगातार चोरी हो रही थी, जिससे वे काफी परेशान थे। आसपास के ग्रामीण भी इस समस्या से त्रस्त थे। इसी कारण चोरों को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई गई, जिसमें रविवार को चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। अनीता गोरी ने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज के कुछ लोग इसे हिंदू-मुसलिम विवाद बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। यदि मामला पैसे के लेन-देन का होता, तो चोर उनके घर में घुसते, न कि बंद फैक्ट्री में। उन्होंने यह भी कहा कि चोर ने अपने सारे गुनाह स्वीकार किए हैं, और इस घटना का वीडियो भी उनके पास है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों को सजा देने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad: महुदा में बाइक सवार अपराधियों ने की गोलीबारी, दो मजदूर घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Jamshedpur : निखार हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी, जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्य

चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला जमशेदपुर : शहर के चर्चित निखार हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time