बहरागोड़ा : बाहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत बामडोल, जेनाडाही,तालटिकरी चौक स्थित श्री श्री मां मनसा मंदिर प्रतिष्ठा वर्ष के उपलक्ष पर गुरुवार को पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ अंकुरारोपण के साथ शुरू हुआ. धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में उत्सव का माहौल है. वहीं मंडप प्रांगण में अंकुरारोपण की बाद यज्ञ कुंड का स्थापना वैदिक विधि विधान के साथ हुआ. धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं.
आस्था का केंद्र है मां मनसा मंदिर
जानकारी हो कि उक्त तीन गांव के संगम स्थल पर मां मनसा मंदिर है. जो कई गांव के लोगों का आस्था का केंद्र है. यहां के लोग शुभ कार्य करने के पूर्व मां के समक्ष आशीर्वाद लेते हैं. इस महायज्ञ को सफल बनाने के लिए बामडोल, जेनाडाही, वालियाटिकरी क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भक्तों से आग्रह किया गया है कि वे अपने परिवार सहित इस पवित्र अवसर पर उपस्थित रहें. यज्ञ मंडप में सक्रिय सहयोग, दान एवं सेवा कार्यों के माध्यम से सभी श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं. साथ ही हर दिन महाप्रसाद वितरण एवं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. इस महायज्ञ का संपूर्ण आयोजन मां मनसा मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : JPSC President: हेमंत सरकार ने जेपीएससी अध्यक्ष पद के लिए एल खियांग्ते को किया नियुक्त, जानिए कौन हैं खियांग्ते
There is no ads to display, Please add some



















































