Ghatshila : महताम गांव में एक घर में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

घाटशिला

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के आसना पंचायत के महताम गांव के उपर टोला में सोमवार को सेवानिवृत शिक्षक विरचांद सिंह के घर में आग लग गई। जिसमें घर के साथ घर का पुरा समान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के लाख प्रयास के वावजूद घर के एक भी समान को नहीं बचाया जा सका। हालांकि ग्रामीणों के मौजूदगी के कारण पुरा गांव जलने से बच गया। इस आगजनी की घटना में विर चांद सिंह का परिवार भी जलने से बाल-बाल बच गया और किसी तरह घर से निकलकर परिवार के सदस्यों ने अपनी जान बचायी।

आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है

आगलगी में पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए नगद समेत सात से आठ लाख रुपया का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला पुलिस फायर बी ग्रेड गाड़ी लेकर पहुंची,लेकिन तबतक सबकुछ जलकर नष्ट हो चुका था । फिर भी जलते घर को पानी डालकर पुरी तरह आग पर काबु पाया गया।घाटशिला परिवार के सदस्यों को कुछ भी पता नहीं है ।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: अन्नप्रासन्न कार्यक्रम में शामिल होने सरायकेला स्थित मामा घर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Spread the love
  • Related Posts

    Chandil : कपाली में स्क्रैप टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    डोबो-कान्दरबेड़ा मार्ग पर देर रात मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका चांडिल : चांडिल अनुमंडल के अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक भीषण…

    Spread the love

    Jamshedpur : साकची में जंक्शन रेस्टोरेंट में आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल ने आग पर पाया काबू

    जमशेदपुर :  साकची थाना क्षेत्र स्थित जंक्शन रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह रेस्टोरेंट साकची गुरुद्वारा के सामने स्थित है. जानकारी के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *