Saraikela: राजनगर में सत्यम स्टील में भीषण आग, लाखों का नुकसान

सरायकेला: जिला के राजनगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यम स्टील कॉमट्रेड कंपनी में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भी आग को बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नाकाम रहे.घटना के तुरंत बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की भीषणता के कारण पूरी कंपनी को अपनी आगोश में ले लिया. लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि नुकसान की सटीक राशि का आकलन अभी किया जाना बाकी है.

आग के कारणों की जांच जारी

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि कंपनी में प्लास्टिक गलाने का काम होता है, जो आग लगने का एक संभावित कारण हो सकता है. इस पर कंपनी के सुरक्षा सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं.फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि आग को पूरी तरह से बुझाया जा सके और किसी तरह की कोई और दुर्घटना न हो.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: “कथा मंजरी” में सुप्रसिद्ध कवयित्री आरती श्रीवास्तव की काव्य संग्रह “विपुला की मुकरियाँ” का हुआ लोकार्पण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time