Accident : पारडीह काली मंदिर के पास स्कॉर्पियो – पिकअप वैन में सीधी टक्कर, पिकअप वैन का चालक घायल, अस्पताल में भर्ती 

जमशेदपुर : रविवार सुबह रांची–टाटा हाईवे पर पारडीह काली मंदिर के पास चांडिल थाना क्षेत्र के एक सड़क दुर्घटना हुई। कोलकाता से रांची जा रही स्कॉर्पियो की सामने से आ रही पिकअप वैन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई।

स्कॉर्पियो में 5 लोग सवार थे जो सभी गोड्डा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

वहीं पिकअप वैन के चालक सौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वह वाहन में फंस गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी।जबकि कुछ लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो का टायर फटने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और यह हादसा हुआ।

बता दें इस मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके कारण एक तरफ की सड़क बंद है। फिलहाल एक ही लेन से दोनों ओर का आवागमन हो रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें : Salute to Passion : कोलकाता मैराथन में पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने दिखाया दम, 25 किलोमीटर की दौड़ 02:27: 45 घंटे में किया पूरा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time