आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए कुख्यात अपराधी रवि राम उर्फ छोटू राम को उसके सात सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरफ्तारी की जानकारी दी.
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रिपल मर्डर केस में जेल से जमानत पर छूटे छोटू राम अपने साथियों के साथ आदित्यपुर थाना क्षेत्र के धीराजगंज इलाके में अपराध की योजना बना रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गोलू गुप्ता, छोटू राम, सुमित गोप, अंगद प्रमाणिक, रोहित महतो, सूरज महतो, अनीश कुमार शर्मा और राजू कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया.
हथियारों और अन्य सामग्री की बरामदगी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक बुलेट और सात मोबाइल फोन जब्त किए. पुलिस ने बताया कि रवि राम उर्फ छोटू राम और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनमें से कुछ आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : jadugora : जिला परिवहन विभाग ने ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा को पकड़ा, जांच के बाद छोड़ा
There is no ads to display, Please add some



















































