बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया और नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वहीं बैठक में स्थानीय नेताओं ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निवारण प्राथमिकता से करने का आग्रह किया, जिस पर थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जन-समुदाय के सक्रिय सहयोग से ही शांति व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए स्थानीय मुद्दों से अवगत कराया; इस संवाद के दौरान अभिजीत दास, जितेंद्र ओझा और असीम सोम समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड में करमा पूजा की धूम, महाविद्यालय व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति भाव से झूमे श्रद्धालु
There is no ads to display, Please add some


















































