Bahragora: बहरागोड़ा को मिली धूमकुड़िया भवन की सौगात, आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर को मिलेगा नया ठिकाना

बहरागोड़ा:  मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड की मौदा पंचायत के चौरंगी क्षेत्र में धूमकुड़िया भवन निर्माण कार्य की नींव रखी गई. यह भवन आईटीडीए योजना के तहत स्वीकृत हुआ है, जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक समीर कुमार मोहंती और सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि ने संयुक्त रूप से किया.

भवन निर्माण का कार्य श्री राम इंटरप्राइज़ेस द्वारा किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 76 लाख रुपये है.

शिलान्यास कार्यक्रम में मौदा पंचायत की मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मिंटू पाल, रासबिहारी साहू, गुरुचरण मांडी, मुन्ना होता, मीता साव, अरूप गिरी, राजीव लेंका, विशु ओझा, चंदन शीट और खितिश मुंडा सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद थे.

धूमकुड़िया भवन आदिवासी समाज के लिए सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जिससे ग्रामीणों को स्थायी लाभ मिलने की उम्मीद है.

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: ओडिशा में पेड़ से लटकी मिली बहरागोड़ा से लापता युवक की लाश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *