Baharagora: श्रद्धा के साथ मनाई गई स्नान पूर्णिमा महोत्सव

बहरागोड़ाः बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खामार,लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, कुमारडूबी, जयपूरा, केसरदा समेत कई सारे गॉव में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया. पुजारी तपन त्रिपाती,राजेश कर,मणि दास ने देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन के उपरांत भगबान के तीनों मूर्ति को मंदिर के बाहर वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच संपन्न हवन यज्ञ के बाद तीनों ठाकुर को सुगंधित पुष्प, तुलसी पत्ते, चंदन तथा सुवासित तैल का लेप करने के उपरांत भक्तों द्वारा तीनों देवों को सुगंधित जल से स्नान कराया गया.

भक्तों की भारी भीड़ जुटी

ज्ञात हो कि भगवान जगन्नाथ ,भाई बल भद्र व बहन सुभद्रा सिर्फ इस दिन मंदिर के बाहर आते है एवं जन-साधारण के हाथों से स्नान करते हैं .शाम में तीनों ठाकुर का गजानन वेश का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी. इस प्रकार नाउडोंका गॉव के जगन्नाथ मंदिर तथा पारुलिया के जगन्नाथ मंदिर में स्नान पूर्णिमा उत्सव विधि विधान से मनाया गया एवं भक्तों ने श्री जगन्नाथ के गजानन वेश का दर्शन किया. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए तपन साहू,असीस मिश्रा,अनिल साहू,पागलु साहू,तरुण साहू,सुजीत गिरी, रतन दास,मानिक दास,रबिन्द्र पाल आदि ने अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: जयप्रकाश उद्यान में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

    Spread the love

    Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

    जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *