Bahragora: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जामसोला के पास भारत पेट्रोल पंप के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के पाठूरी बूढ़ामारा गांव निवासी पहलाद पुटी और आसना गांव निवासी रामचंद्र गिरी के रूप में की है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (OR11E8078) पर सफेद रंग की बोरी में अवैध गांजा लेकर बहरागोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल के चिचिड़ा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर जामसोला रोड पर वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों को रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी में बोरी से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा, पुलिस ने दो एंड्रॉयड मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 16/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस सफल अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक ओम शरण, सुकांत झा, संजू लकड़ा, हवलदार कृष्णा साहू और अन्य जवान शामिल थे। क्षेत्रवासियों ने थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सख्त कदमों से क्षेत्र में अपराध और नशे पर अंकुश लगेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, इलाके में सुरक्षा की चिंता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time