Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा : एनएच-49 पर शासान गामारिया चौक के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शासान गांव निवासी टारजन बेरा के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, टारजन बेरा अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में बहरागोड़ा मुख्य बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गामारिया चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टारजन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की जानकारी एम्बुलेंस को दी और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुँचाया। यहाँ चिकित्सा दल द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन टारजन की गंभीर स्थिति और सिर में लगी चोट को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारिपदा रेफर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : भक्ति का केंद्र बना छोटा पारुलिया, अखंड हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसा सेना ने ग्राम सभा के निर्णय के बाद देवघर मौजा की जमीन पर मूल रैयत को दिलाया दखल कब्जा

जमशेदपुर : देवघर मौजा के खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 (रकबा-1.25 एकड़) पर शुक्रवार को बिरसा सेना ने रैयत कांदरा मांझी को कब्जा दिलाया। इस संबंध में ग्राम सभा…

Spread the love

Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 12 को, 1000 यूनिट रक्त संग्रह का है लक्ष्य

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को  अग्रसेन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time