Bahragora breaking : मौत को मात: बहरागोड़ा में धू-धू कर जली स्लीपर बस, ‘देवदूत’ बने ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान

बहरागोड़ा : शनिवार को एनएच-18 पर मुड़ाकाटी चौक के पास एक ऐसी मंजर देखने को मिली जिसने राहगीरों की रूह कंपा दी। टाटा की ओर से भुवनेश्वर जा रही ‘शांतिलता’ स्लीपर बस अचानक आग का गोला बन गई। लेकिन इस भीषण हादसे के बीच मानवता और सूझबूझ की जीत हुई। बस के चालक ने अपनी सतर्कता से एक बड़े नरसंहार को टाल दिया।
सफर सामान्य था, यात्री नींद के आगोश में थे, तभी मुड़ाकाटी चौक के समीप चालक को कुछ अनहोनी का अहसास हुआ। बस से आती आग की आहट और गंध ने चालक को चौकन्ना कर दिया। खतरे को भांपते हुए चालक ने बिना एक पल गंवाए बस को सुरक्षित खड़ा किया और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए चिल्लाने लगा।जैसे ही आखिरी यात्री ने बस से कदम बाहर निकाला, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने जांबाजी दिखाते हुए आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक आलीशान स्लीपर बस लोहे के कंकाल में बदल चुकी थी।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : प्रकृति की गोद में गूंजी मांदल की थाप, श्रद्धा के साथ मनाया गया बाहा पर्व

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time