Gua : बड़ाजामदा में चोरी की घटनाएं बढ़ीं, ठेला दुकानदारों को बनाया निशाना

गुवा : बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ठेले पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अज्ञात चोरों ने बुधवार आधी रात को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी कर ली, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रात के समय जब दुकानें बंद थीं, तभी चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ देखकर घटना की जानकारी हुई। चोरी में दैनिक उपयोग के कई सामान गायब पाए गए हैं।
बताया जाता है कि दो दिन पहले ही एक मोबाइल दुकान से भी कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे, जिसकी शिकायत बड़ाजामदा थाने में दर्ज कराई गई थी। इधर, बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर बड़ाजामदा थाना पुलिस भी सक्रिय है और लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसके बावजूद अब तक किसी भी मामले में ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है, जिससे लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि क्षेत्र में हो रही छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में अधिकतर छोटे-छोटे बच्चे शामिल हो सकते हैं, जो नशे की लत के कारण इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्य सड़क पर पेड़ गिरने से घंटों जाम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time