Potka : हल्दीपोखर में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई सैकड़ो भक्तों ने लिया हिस्सा

पोटका : हल्दीपोखर में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान कीर्तन मेला से कमल तालाब तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने कलश में जल भरकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हल्दीपोखर स्थित राम मंदिर, शिव मंदिर एवं रंकणी मंदिर का भ्रमण करते हुए कीर्तन मेला स्थल पर कलश स्थापित किया, जिसके साथ ही तीन दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल एवं साहित्यकार सुनील कुमार ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन गांव में भाईचारा और एकता का संदेश देता है। हरिनाम के श्रवण मात्र से व्यक्ति लोभ, पाप, मोह और माया से मुक्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि कलयुग में हरिनाम ही मुक्ति का एक प्रमुख मार्ग है, जिस पर चलकर लोग मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं।

तीन दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ अनुष्ठान में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है और चारों ओर “राधे-राधे” की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर इस धार्मिक आयोजन का आनंद ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका क्षेत्र के खराब जल मीनार व चापाकल मरम्मत की मांग, झामुमो ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time