Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली आपूर्ति ठप होने से दैनिक जीवन और खेती-किसानी पर भी असर पड़ा था। ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी टोंटो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय हेंब्रम को दी। श्री हेंब्रम ने तत्परता दिखाते हुए मामले को क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के समक्ष रखा। विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में एक बार फिर बिजली बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रांसफार्मर उद्घाटन समारोह में विधायक सोनाराम सिंकु के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष संजय हेंब्रम ने ग्रामीणों के साथ नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष हेंब्रम ने कहा कि विधायक सोनाराम सिंकु क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों ने भी विधायक के त्वरित प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दामु अंगरिया, मुकेश चेरोवा, सुरेंद्र अंगरिया, मोहन सिंह अंगरिया, कमल चेरोवा, राजेंद्र अंगरिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सिंहपोखरिया-जैंतगढ़ सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, सांसद-विधायक हुए शामिल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के रक्तदान शिविर में 244 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर आयोजित की गई। शिविर में कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।…

Spread the love

Muri : राहे प्रखंड में तीन विकास योजनाओं का विधायक अमित महतो की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास

मुरी:  सिल्ली विधानसभा के राहे प्रखंड क्तीषेत्नर में तीन  विकास योजना का शिलान्यासविधायक अमित महतो की उपस्थिति में गांव के वृद्ध माताओं के हाथों से किया गया।जिसमें पहला कस्तूरबा गांधी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time