गुवा : विस्थापितों के समर्थन में गुवा पहुंचीं सांसद जोबा मांझी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स सामुदायिक भवन में एक सभा आयोजित हुई, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित किया। सभा के दौरान नोवामुंड़ी प्रखंड के 10 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद जोबा मांझी और झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुए लोगों ने झामुमो की नीतियों और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी के संघर्ष से प्रभावित होकर जुड़ने की बात कही। अपने संबोधन में सांसद जोबा मांझी ने कहा कि जनता के भरोसे से ही वह संसद तक पहुंची हैं और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर सहित गुवा क्षेत्र की किसी भी समस्या के लिए लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। आप मुझे फोन पर सूचना दें, मैं हर संभव त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगी, उन्होंने आश्वासन दिया। इस दौरान राहुल आदित्य, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, भादो टोप्पो, चांदमनी लागुरी, अभिषेक सिंकु, बुधराम लागुरी, दुर्गा देवगम, मोहम्मद तबारक, लागुड़ा देवगम, बामिया माझी सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सिंहपोखरिया-जैंतगढ़ सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, सांसद-विधायक हुए शामिल
There is no ads to display, Please add some



















































