SAD NEWS : वृंदावन में दुखद हादसा, यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 10 शव

मथुरा :  उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ है।मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई।सभी श्रद्धालु नदी में डूब गए हैं।मोटर बोट में पंजाब के मोंगा,मुक्तेश्वर और लुधियाना से आए कुल 32 श्रद्धालु सवार थे।इनके जत्थे में लगभग 150 लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे वृंदावन पहुंचे थे।

सुबह निधिवन के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु यमुना में पर्यटन के लिए निकले थे।वृंदावन के केशीघाट पर सभी मोटर बोट पर सवार हुए।मांट थाना क्षेत्र में बने पैंटून पुल से मोटर बोट टकरा कर पलट गई।सभी 32 श्रद्धालु डूब गए,इनमें से नौ के शव निकाले गए।दस लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। गोताखोर लगातार डूबे लोगों को यमुना में खोज रहे हैं। घाट पर अफरा तफरी मची हुई है।

पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराया है।कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।गोताखोर श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में जुटे हैं।शाम साढ़े चार बजे तक नौ श्रद्धालुओें के शव निकाले जा चुके थे।जबकि जीवित निकले लोगों को लगातार एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है।

इस घटना पर योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि मथुरा में नाव पलटने की घटना बेहद दुखद है और प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : माटिहाना फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई बाइक, धनाडाही का युवक गंभीर रूप से घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time