Jamshedpur : टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में नये वित्तीय वर्ष में हुआ पूजा-पाठ

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में सोमवार को नये वित्तीय वर्ष के उपलक्ष्य में वार्षिक पूजा- पाठ के साथ काम काज का शुभारंभ हुआ। सर्व‌ प्रथम इंजन डिवीजन उसके बाद पावर सप्लाई वर्ल्ड ट्रक, फाउंड्री डिवीजन, प्लांट वन एसेंबली लाइन – 1 व 2 , ईवी फिटमेंट लाइन – 4 तथा फाइन व्हीकल प्रिपरेशन में पूजा पाठ हुआ।
विभिन्न डिवीजनों में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के समस्त पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा प्रबंधन के वरीय पदाधिकारी विधि पूर्वक पूजा अर्चना एवं हवन कार्यक्रम में शिरकत किये।
कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, फाइनेंस हेड सतीश कदम , ईआर हेड सौमिक रॉय, जीएम मनीष वर्मा, गुलाम मंडल, प्रकाश सिंहा, राकेश कुमार, एम एस वीएन भानु, कुमार सत्यम , सिल्वा राज , सुधांशु दास समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। महामंत्री आरके सिंह ने सबों को नव वित्तीय वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमें नये लक्ष्य , सुरक्षा एवं गुणवत्ता के मानकों का ध्यान रखते हुए टीम वर्क के साथ कार्य करना है। ताकि कंपनी नई उपलब्धियां हासिल कर रिकॉर्ड बना सके।

इसे भी पढ़े : Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मदद को आगे आए डालसा के पीएलवी, जागरूकता वैन से टीएमएच में कराया भर्ती 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time