जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 से मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम मेयर सुधा गुप्ता एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी का भव्य हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही चाकुलिया की एक पार्षद इंदु शर्मा और जुगसलाई नगर परिषद से चार पार्षद क्रमशः सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल मोदी, सुरेश शर्मा, शिल्पी तापड़िया का भी हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता होंगे। यह जानकारी मारवाड़ी समाज के उमेश शाह ने दी। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के सभी गणमान्य आमंत्रित हैं।
इसे भी पढ़ें: : Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मदद को आगे आए डालसा के पीएलवी, जागरूकता वैन से टीएमएच में कराया भर्ती
There is no ads to display, Please add some



















































