Jamshedpur : भाजपा का प्रत्येक सच्चा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित एक सैनिक है : काले

परसुडीह प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जमशेदपुर : परसुडीह स्थित प्रमोथनगर के लोकनाथ भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बूथ प्रबंधन को संगठन की रीढ़ बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने-अपने बूथ को सशक्त, सक्रिय और संगठित बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। कार्यकर्ताओं से इस कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की।

साथ ही, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘मन की बात’ कार्यक्रम को एक प्रभावी माध्यम बताते हुए उन्होंने इसे घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सत्र कार्यकर्ताओं के ज्ञान और कौशल को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वैचारिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में नये वित्तीय वर्ष में हुआ पूजा-पाठ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य, हिन्दू मिशन मैदान में मेरा गांव-मेरा शाखा का आयोजन

झाड़ग्राम :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे ‘मेरा गांव, मेरा शाखा’ अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, आवेदनों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर :  जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time